उत्तराखंडधर्म

आज लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए कब शुरू होगा और कब खत्म होगा चंद्रग्रहण? जानिए पूरा टाइमिंग

देहरादून। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में घटित होगा। ग्रहण को लेकर मंदिरों के कपाट बंद रखे जाएंगे और सूतक काल का विशेष पालन किया जाएगा।

सुबह प्रभावी होगा सूतक काल

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू होगा और शाम 6:57 बजे समाप्त होगा। ग्रहण से नौ घंटे पूर्व ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से सूतक काल प्रभावी हो गया है।

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह पूर्ण चंद्रग्रहण धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूतक काल में पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। मंदिरों में सुबह से ही कपाट बंद कर दिए गए हैं।

मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसके दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है। ग्रहण को देखते हुए कई मंदिरों में सोमवार को ही सूचना पोस्टर चस्पा कर श्रद्धालुओं को जानकारी दे दी गई थी।

ग्रहण और सूतक को देखते हुए सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण के उपरांत ही मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना शुरू होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button