उत्तराखंडदेहरादूनपर्ववीडियोसामाजिक

देहरादून में पत्रकारों का रंगारंग होली मिलन समारोह, लोकगीतों से गूंजा कार्यक्रम

देहरादून/ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले  उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रभारी सुशील चमोली के संयोजन में रविवार को कचहरी के निकट स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में भव्य एवं रंगारंग होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह के माध्यम से होली के पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. राम विनय सिंह (संस्कृत विभागाध्यक्ष, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी, कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में होली के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय परंपरा का उत्सव बताया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत इंदु ममगाई के नेतृत्व में हंसा सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा गढ़वंदना से हुई। इसके बाद होली के लोकगीतों और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

सतीश म्यूजिकल ग्रुप “गाता रहे मेरा दिल” के कलाकारों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। प्रसिद्ध गायक आशीष नौटियाल ने भी अपने गीतों से उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया।

विशिष्ट अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में भगवत प्रसाद मकवाना (राज्य मंत्री उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग), वैभव गोयल (एमडी, कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड), संदीप गुप्ता (संस्थापक निदेशक, दून डिफेंस एकेडमी), अधिवक्ता विदुषी निशंक तथा एंजेल नैथानी (जूनियर केबीसी सीजन 17, 2025 प्रतिभागी विजेता) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तराखंडी भाषाओं पर आधारित कार्टून सीरियल

इस अवसर पर वैभव गोयल ने जानकारी दी कि देवभूमि की संस्कृति, परंपरा और भाषा को संरक्षित रखने के उद्देश्य से उनकी कंपनी द्वारा कोरियन कंपनी के सहयोग से गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी भाषाओं में 500 एपिसोड का कार्टून सीरियल तैयार किया गया है, जो बच्चों को अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जोड़े रखने का प्रयास करेगा।

सम्मान समारोह और आभार

कार्यक्रम का संचालन सुशील चमोली ने किया। महासंघ की ओर से कलाकारों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, संयोजक मंडल एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, उनके परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया को ऑर्डिनेटर पत्रकार हरीश कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, महासंघ की प्रदेश बीना उपाध्याय, नरेश रोहिला, प्रदेश सचिव राजीव शर्मा, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई, इंदु ममगई, मदन उपाध्याय, हेमंत शर्मा, धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह राणा, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट, हरीश भट्ट, सुश्री टीना वैश्य, राजेश कुमार बहुगुणा, हेमेंद्र मलिक, मुकेश कुकरेती, आशीष नेगी, शादाब त्यागी, मयंक जुगरान, मनीष नैथानी, यशराज आनंद, आदि के साथ पत्रकार सदस्यों के परिजन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button