अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के रायपुर में सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़ लहराने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी के रायपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर दुकानदार ने चापड़ नुमा हथियार उठा लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, एक युवा एक्टिविस्ट द्वारा रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश काऊ पर कटाक्ष करते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे। इसके बाद कथित रूप से विधायक समर्थकों की ओर से युवती के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जाने लगीं।

बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करने युवती संबंधित व्यक्ति की दुकान पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दुकानदार ने चापड़ जैसा धारदार हथियार उठा लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

आरोपित की पहचान शिव सिंह रावत पुत्र कमल सिंह रावत निवासी राजीवनगर के रूप में हुई है।

मौके पर जुटी भीड़, बढ़ा तनाव

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दुकानदार का कहना है कि युवती पक्ष ने पहले उसका गिरेबान पकड़ा, जबकि युवती पक्ष ने अभद्र टिप्पणी और धमकी का आरोप लगाया है।

 

सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा फिर बनी बहस

घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और ऑनलाइन उत्पीड़न का मुद्दा फिर चर्चा में है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को निशाना बनाना गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर संयम बरतें और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button