उत्तराखंडमौसम

पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर ज्यादा संभावना

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सोमवार को बादलों के बीच धूप

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों और धूप की आंख-मिचौली देखने को मिली। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई।

देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी लगभग यही स्थिति रही।

आगे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रह सकता है। वहीं 25 और 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदलते रुख को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button