उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेताओं को मिलेगी नौकरी? कैबिनेट बैठक में आ सकता है प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने का प्रस्ताव 25 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पिछले वर्ष आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। राज्य ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया।

नई खेल नीति में प्रावधान

सरकार की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। इसके अनुसार 243 खिलाड़ियों को लाभ मिलना है।

हालांकि राष्ट्रीय खेलों को एक वर्ष बीत जाने के बावजूद खिलाड़ियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन फाइल लंबे समय से लंबित बताई जा रही है।

अब खिलाड़ियों और खेल संगठनों की निगाहें 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button