उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा; लगी आग

देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

गनीमत यह रही कि आग भड़कने से पहले ही कार सवार और ट्रक चालक मौके से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।

हादसे की वजह आई सामने

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ट्रक की कमानी टूटने के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का काम शुरू कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button