
मसूरी: मसूरी क्षेत्र में केम्प्टी फॉल रोड पर हाल ही में हुए लैंडस्लाइड के कारण प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। छोटे और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और पर्यटकों व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहन: लाईब्रेरी चौक → स्प्रिंग रोड → काला चौक → हरनाम रोड → जीरो प्वांइट → गंतव्य।
केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहन: जीरो प्वांइट → कम्पनी बाग रोड → हाथीपांव → गज्जी बैंड → गंतव्य।
हरनाम रोड से काला चौक तक: वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
पर्यटक बसें: केवल क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक अनुमति रहेगी। वहां से पर्यटक छोटे वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहन: विकासनगर मार्ग से।
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहन: सहसपुर → विकासनगर मार्ग से।
देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसें: सुवाखोली मार्ग का प्रयोग करें।
प्रशासन ने सभी यात्रियों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें।



