
देहरादून। देहरादून स्थित चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



