
देहरादून/ मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश के चलते तिब्बती बाजार हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है।
हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर अभियान चलाया जा रहा था। तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता के साथ दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी है।
एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।बदमाशों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद।पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली।



