उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 फरवरी से बढ़ेगी गर्मी, पर्वतीय इलाकों में मिलेगी ठंड से राहत

देहरादून।उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी से प्रदेशभर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, हालांकि पर्वतीय इलाकों में चटक धूप के चलते ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है, जिससे ठंड महसूस होगी। दिन के समय धूप खिलने की संभावना है।

इसके बाद 12 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा और पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी।

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना

हालांकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 मंगलवार का तापमान रिकॉर्ड

मंगलवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button