उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने यू पी सी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रेषित की शुभकामनाएं

देहरादून/ उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने बेहद मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की और महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल भी आसान जीत के साथ चुने गए।

बुधवार को उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात कर पदाधिकारी कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी एवं कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, ओम प्रकाश जोशी, मनमोहन लखेड़ा, मनोज सिंह जयाड़ा, मनवर सिंह रावत, वीरेंद्र डंगवाल, हरीश थपलियाल, हिमांशु जोशी और सुश्री सुलोचना पयाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा पत्रकार को चौथे स्तंभ की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा की पत्रकार सब एक समान है। पत्रकार, पत्रकार होता है न कोई छोटा है, न कोई बड़ा है। ऐसा नहीं है कि कोई छोटा बैनर का है, बड़ा बैनर का, इलेक्ट्रॉनिक है, साप्ताहिक है, डिजिटल है या सेटेलाइट का है। छोटे छोटे अखबारों से भी बड़ी बड़ी खबरें प्रकाशित होती है।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय राणा जी और श्री योगेश सेमवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सर्व प्रथम आज “उत्तराखंड पत्रकार महासंघ” के नववर्ष कार्यक्रम में शामिल होकर हमारा मान बढ़ाया।

मौके पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, बिना उपाध्याय, राजेंद्र सराडी, यशराज आनंद, टीना वैश्य, घनश्याम जोशी, राकेश भट्ट, हेमंत शर्मा, राजेश बहुगुणा, विनोद मंमगई, इंद्रेश्वरी मंमगई, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button