
- एक घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे मृतक
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां शहर के बाहरी क्षेत्र में शनिवार सुबहर एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में सवार 7 लोग रात दो बजे के करीब शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी कार की सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।