उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
भीम आर्मी संस्थापक आजाद पर हमला

सहारनपुर । भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने अचानक उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग की। अचानक हुए हमले से हड़कंप मच गया। बदमाशों की एक गोली उनकी कमर छूकर निकल गई। उनके समर्थक उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। उन्हें देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश जिस कार से आए थे उसका नंबर हरियाणा का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा की है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर आजाद दिल्ली से लौट रहे थे।